
बॉलीवुड फिल्मकार अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म रा.वन का रीमेक बनाना चाहते हैं। अनुभव सिन्हा ने शाहरूख खान को लेकर रा.वन बनायी थी। यह शाहरुख खान की पहली सुपरहीरो फिल्म थी हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
कहा जा रहा है शाहरुख खान इस फिल्म की रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा से जब पूछा गया कि वह रा.वन का रीमेक बना रहे है तो उन्होंने कहा कि हां लेकिन इस फिल्म की कहानी अभी तक शुरू नहीं की गई है और या तो ये शाहरुख की तरफ से आएगी या तो मेरे तरफ से आएगी। इसके बाद ही हम फिल्म बनाना शुरु कर देंगे।
अनुभव सिन्हा ने बताया कि इस बारे में शाहरुख से अक्सर मुलाकात के दौरान बात होती रहती है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार ये फिल्म बनेगी तो बिल्कुल ही अलग होगी और पहली वाली से बहुत ज्यादा बेहतर पैमाने पर बनाई जाएगी। इस फिल्म के लिए बात चल रही है और वह चाहते हैं कि कुछ ऐसा हो जिसमें इस फिल्म में फाइट काफी लंबी हो। उल्लेखनीय है कि फिल्म रा.वन में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल नजर आए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website