
कोरोना वायरस महामारी के कारण कई देशों में क्रिकेट अभी पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जबरदस्त डांस वीडियो करते नजर आए। उन्होंने ये डांस वीडियो तेलुगु सुपर स्टार महेश बाबू को जन्मदिन (9 अगस्त 1975) की बधाई देते हुए शेयर किया है।
वार्नर ने टिक टाॅक पर बनाई वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे लीजेंड महेश बाबू। इस वीडियो में वह महेश बाबू के लोकप्रिय गाने मान्डब्लाक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो में वार्नर अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी और तीनों बेटियां भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को करीब 6.80 लाख लोगों ने देखा है।
गौर हो कि 33 साल के वॉर्नर जल्द ही आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में मेडन खिताब जीता था लेकिन 2018 में बॉल टेंपरिंग में फंसने के बाद उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। आईपीएल 2020 यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website