
मैसाचुसेट्स इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) के एक अध्ययन में पाया गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण वातावरण में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न हो रही है जो गर्मियों के मौसम को बेहद गर्म बना देगी जिससे भारत समेत उत्तरी गोलार्ध के क्षेत्रों में मौसमी स्थितियां निष्क्रिय हो सकती हैं और भयंकर तूफान आ सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक तापमान खासकर आर्कटिक में तापमान बढऩे से वातावरण में ऊर्जा पुर्नावतरित हो रही है।
एम.आई.टी. में स्नातक के छात्र चाल्र्स गर्टलर ने कहा कि अतिरिक्त ऊष्णकटिबंधीय तूफान वायु एवं वायु प्रदूषण को ठंडा करते हैं, इसलिए गर्मी में कमजोर अतिरिक्त ऊष्णकटिबंधीय तूफानों के चलते शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता ज्यादा दिनों तक खराब देखने को मिलती है। गर्टलर ने कहा कि शहरी वायु गुणवत्ता के अलावा आपको ज्यादा भयंकर तूफान एवं ज्यादा लंबे समय तक गर्म लहरों के साथ ही बेजान दिनों का सामना करना पड़ सकता है। यह अध्ययन प्रोसीङ्क्षडग्स ऑफ द नैशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website