
आज अभिषेक बच्च्न और ऐश्वर्या राय की शादी को 11 साल हो गए है। दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई मौके पर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। अब ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने छिपकर पति अभिषेक का फोन चेक करने के सवाल का जवाब दिया।
हाल ही में ऐश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम सवाल किए गए हैं। हालांकि वहीं दूसरी ओर ऐश ने भी बेहद खूबसूरत ने जवाब दिया। उन्हें इस दौरान सिर्फ एक शब्द में जवाब देना था। यहां ऐश से पूछा गया कि, “क्या कभी आपने छिपकर पति अभिषेक का फोन चेक किया है?”
तो जवाब देते हुए ऐश ने कहा कि, उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। जहां एक ओर ऐश कभी भी अभिषेक की तारीफें करती हुई नहीं थकतीं, तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक ने भी हाल ही में कहा था कि सुंदरता तो देखने वालों की आंखों में होती है। वह मेरी पत्नी हैं इसलिए वह मुझे सबसे खूबसूरत लगती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website