
लंदन के हीथ्रो एयर पोर्ट पर एयर इंडिया के एक और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में वही घटना घटी, जिसकी वजह से पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जाने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फर्क सिर्फ इतना रहा कि लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने से पहले ही क्रू को फ्यूल स्विच के खुद से ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ मोड में जाने की भनक लग गई। अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच में भी यह बात सामने आई थी, लेकिन तब फ्यूल स्विच के बंद होने का दोष विमान के अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल पर डालने की कोशिश सबसे पहले अमेरिकी मीडिया से ही शुरू हुई थी। अपने दिवंगत बेटे के सम्मान की रक्षा के लिए उनके पिता सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं।
लंदन में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में क्या हुआ – एक फरवरी को लंदन के हीथ्रो एयर पोर्ट पर इंजन की जांच के दौरान एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 (VT-ANX) का फ्यूल स्विच खुद ही ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ की स्थिति में चला गया। विमान के क्रू की इस जांच में स्विच लगातार दो बार फेल रहा और तीसरी बार में ‘रन’ मोड में लॉक हो पाया। फिर एयर इंडिया का यह विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ और अब इसे वहीं रोक दिया गया है। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर कमांडर ने कहा, ‘लंदन की घटना इस धारणा को सीधे तौर पर चुनौती देती है कि एयर इंडिया हादसे (अहमदाबाद) में फ्यूल स्विच का मूवमेंट पायलट ने किया था। अबतक कट-ऑफ एक्शन को पायलट के एक्शन का पक्का सबूत मान लिया गया था।’ उन्होंने घटना के पीछे तकनीकी खामी से लेकर भ्रष्टाचार तक की ओर इशारा किया है।
Home / Uncategorized / बोइंग को बचा रही थी अमेरिकी मीडिया? खुली पोल, पायलट सभरवाल के पिता के दर्द का हिसाब कौन देगा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website