Sunday , March 15 2026 5:39 PM
Home / Uncategorized / WEF चीफ ने Snow ball से की भारत की तुलना, भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर किया बड़ा दावा

WEF चीफ ने Snow ball से की भारत की तुलना, भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर किया बड़ा दावा


विश्व आर्थिक मंच यानि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हुई । ये बैठक 15 से 19 जनवरी तक होगी जिसका थीम युद्ध और संकटों से बिखरती दुनिया को ध्यान में रखते हुए ‘रिबिल्डिंग ट्रस्ट’ (विश्वास का पुनर्निर्माण) रखा गया है। बैठक में भारत से तीन मंत्री और 3 मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। इस दौरान वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (Davos Summit 2024) के चीफ बोर्गे ब्रेंडे ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। ब्रेंडे ने भारत की तुलना एक Snow Ball (बर्फ के गोले) से की है जिसे एक बार धक्का दिए जाने पर ये पहले से बड़ी होती जाती है। एक इंटरव्यू में बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में वर्तमान में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है और शायद एक दशक में भारत 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है ।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुधारों के साथ चीजें जारी रहेंगी।दुनिया में शांति रहेगी और कोई संघर्ष नहीं रहेगा। पारदर्शिता और लालफीताशाही के खिलाफ लड़ाई ही निवेश, अनुसंधान और विकास का बुनियादी ढांचा है।” बोर्गे ब्रेंडे ने आने वाले दिनों में भारत के विकास के लिए प्रमुख चालक क्या हो सकते हैं? सवाल के जवाब मेंमें कहा, “अब भारत के लिए जो काम कर रहा है, वह उन क्षेत्रों में स्थित है, जहां मांग अन्य क्षेत्रों की तुलना में तेजी से बढ़ती है और भारत इसका लाभ उठा रहा है।” उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 2023 का साल बहुत अच्छा रहा।
ब्रेंडे ने कहा कि 2023 में भारत की GDP 3.73 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई, तो प्रति व्यक्ति GDP 2610 डॉलर हो गई। इसी साल भारत की अनुमानित विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि दुनिया की औसत विकास दर केवल 2.9 फ़ीसदी रही थी। ब्रेंडे ने मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित चीनी अर्थव्यवस्था को लेकर विरोधाभास दर्शाते कहा कि भारत को अपनी सर्विस इंडस्ट्री, डिजिटल ट्रेड और ई-कॉमर्स पर फोकस करने की जरुरत है। उन्होंने कहा, ” डिजिटल ट्रेड ग्लोबल इकोनॉमी का सिर्फ 15 प्रतिशत है औऱ यह किसी भी अन्य व्यापार क्षेत्र की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ता है। भारत फिलहाल अविश्वसनीय रूप से सफल अर्थव्यवस्था है जिसो सुधारों को जारी रखना होगा क्योंकि दुनिया में कुछ भी मुफ्त जैसी कोई चीज नहीं होती।”