Sunday , April 20 2025 2:23 PM
Home / Entertainment / एरियाना ग्रांडे को ये क्या हुआ! वजन हुआ इतना कम कि दिख रही हैं पसलियां, चौंकाने वाली वजह का हुआ खुलासा

एरियाना ग्रांडे को ये क्या हुआ! वजन हुआ इतना कम कि दिख रही हैं पसलियां, चौंकाने वाली वजह का हुआ खुलासा


अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे इस वक्त चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में आयोजित हुए बाफ्टा में शिरकत की। जहां उनकी हेल्थ देखकर फैंस को अब उनकी चिंता सता रही है। अब सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है कि वो तनाव और चिंता से जूझ रही हैं।
ग्लैमर की दुनिया में सिर्फ चमक-धमक ही नहीं होती है। यहां मिलने वाली शोहरत-स्टारडम के लिए काफी कुछ चुकाना पड़ता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में फेमस अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे को लंदन में BAFTAs के रेड कार्पेट पर देखा गया, जहां उनकी हेल्थ देख फैंस को धक्का लगा। वो इतनी दुबली-पतली लग रही थीं कि हड्डियां तक नजर आ रही थीं। चर्चा ये भी हो रही है कि आखिर एरियाना का ये हाल कैसे हो गया! उनका वजन इतना कम कैसे हो गया! अब इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं।
Ariana Grande भले ही अपने करियर के शिखर पर हों, लेकिन चमक-धमक और ग्लैमर के पीछे सिंगर कथित तौर पर बिजी शेड्यूल, मीडिया जवाबदेही और पर्सनल चुनौतियों के दबाव से जूझ रही हैं।
BAFTAs में एरियाना को देख उड़े होश – ऑस्कर में नॉमिनेशन हासिल करने वाली एरियाना इन दिनों सक्सेस इंजॉय कर रही हैं, लेकिन जिस तरह से उनका वजन घटता दिख रहा है, वो देखकर फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उन्हें लंदन में BAFTAs में गुलाबी और काले रंग के लुई वितों गाउन में देखा गया। उनके गाल पिचके हुए थे। पसलियां तक नजर आ रही थीं। ये देख उनके फैंस के होश फाख्ता हो गए।
तनाव और चिंता की वजह से हुआ ये हाल? – अब सिंगर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि तनाव और चिंता का असर उनकी हेल्थ पर काफी हद तक पड़ा है। पेज सिक्स से बात करते हुए सिंगर के साथ काम करने वाले एक पुराने सहयोगी ने उनके बिजी शेड्यूल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘ये फिजिकली बहुत डिमांड वाला है। मुझे नहीं लगता कि आपका शरीर ये भी जानता है कि उसे कब खाना चाहिए। जब आपको उठना चाहिए, तब आप सो रहे होते हैं और जब आपको सोना चाहिए, तब आप उठ रहे होते हैं। इसके अलावा फैशन की डिमांड- नेल्स, हेयर, मेकअप… ये सब बिना रुके चलता रहता है। ये सुपर ह्युमन है।’