Tuesday , April 14 2026 10:55 PM
Home / News / अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी का ऑपरेशन ‘गजाब लिल हक’ क्या है? तालिबानी सेना को भारी नुकसान

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी का ऑपरेशन ‘गजाब लिल हक’ क्या है? तालिबानी सेना को भारी नुकसान


पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ‘गजाब लिल हक’ लॉन्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के हमले में तालिबान को भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि उसके काउंटर स्ट्राइक में तालिबान के 133 लड़ाके मारे गये हैं, वहीं उसकी 27 चौकियां तबाह हुई हैं। पाकिस्तान ने तालिबान के 80 से ज्यादा टैंकों को तबाह करने का भी दावा किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुहाजिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्टि की है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में अफगान तालिबान शासन के खास मिलिट्री ठिकानों पर असरदार हवाई हमले किए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने ‘ऑपरेशन गजाब लिल हक’ के तहत हवाई हमले किए हैं। जिसमें अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के अंदर मिलिटेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक नए ऑपरेशन के दौरान काबुल में दो ब्रिगेड हेडक्वार्टर तबाह कर दिए गए हैं। पीटीवी न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा है कि कंधार में हवाई हमलों में एक कोर हेडक्वार्टर और एक ब्रिगेड हेडक्वार्टर के साथ-साथ एक एम्युनिशन डिपो और एक लॉजिस्टिक्स बेस तबाह हो गया है। पक्तिया में, हवाई ऑपरेशन के दौरान तालिबान का एक कोर हेडक्वार्टर भी तबाह हो गया। पाकिस्तान टीवी के मुताबिक:-
कंधार में तालिबान ब्रिगेड हेडक्वार्टर और एम्युनिशन डिपो
वली खान सेक्टर में तालिबान पोस्ट
शावल सेक्टर के पास पक्तिका में तालिबान पोस्ट
बाजौर सेक्टर में तालिबान पोस्ट
अंगूर अड्डा में तालिबान पोस्ट पर हमला किया गया है।