Sunday , March 15 2026 7:08 AM
Home / Uncategorized / जो हमें मिला है वो एटम बम… चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल, रिटायर भी हो जाएंगे तो छोड़ेंगे नहीं.. राहुल का बड़ा आरोप

जो हमें मिला है वो एटम बम… चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल, रिटायर भी हो जाएंगे तो छोड़ेंगे नहीं.. राहुल का बड़ा आरोप


राहुल गांधी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। राहुल ने कहा है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि चुनाव आयोग खुद वोटर चोरी में शामिल है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में जारी SIR अभियान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप जहां कहीं भी रहें, भले ही आप रिटायर हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।