
लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस किम करदाशियां ने की हाल ही में एक खबर सामने आई है। किम ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उन्होंने फैशन डिजाइनर निकोल रिकी के साथ मिलकर एक लिपस्टिक चुराई थी।
दरअसल, किम ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एक पोस्ट में किम ने वह वाकया याद किया, जब उन्होंने 11 साल की उम्र में एक दुकान से लिपस्टिक चुराई थी। किम का कहना है कि उन्हें बचपन से ही खूबसूरत दिखने का शौक था. किम ने लिखा, “जब मैं और निकोल रिकी करीब 11 साल के थे, तब हम मालिबू में एक दुकान में गए और एक लिपस्टिक उठा ली”।
किम ने आगे लिखा, “मुझे लिपस्टिक के शेड का नाम याद नहीं है, लेकिन वह रेवलॉन की भूरे रंग की लिपस्टिक थी।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website