
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री लिली जेम्स जब पहली बार अपनी आदर्श और दिग्गज कलाकार मेरिल स्ट्रीप से मिली तो वह भावुक हो गईं।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म डेविल वियर्स प्राडा के सीक्वल में स्ट्रीप के साथ काम किया है।
लिली जेम्स (29) कहती हैं कि जब फिल्म सेट पर वह स्ट्रीप से मिली तो वह भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक आए।
लिली जेम्स ने एक डिजिटल पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरिल चैपल में गाना गा रही थीं और यह बहुत भावुक पल था। मै बाहर खड़ी थी और मुझे पता था कि अब मैं उनसे मिल पाऊंगी और मेरे आंसू छलक आए और मैं बहुत मुश्किल से खुद पर काबू कर पाई।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website