
अपनी गर्लफ्रेंड को फैमिली से कब मिलवाना चाहिए ये सवाल कई लोगों का रहता है। अगर आपका भी यही सब सवाल है, तो इस लेख के जरिए जानिए आखिर कब और कैसे मिवाना चाहिए अपनी गर्लफ्रेंड को।
जब एक लड़का या लड़की एक दूसरे के लिए श्योर हो जाते हैं, तब हमारे मन में आता है कि अब आगे बढ़ना चाहिए और इस फैसले को परिवार तक ले जाना चाहिए और इस तरह एक लड़का मिलवाता है अपनी फैमिली को गर्लफ्रेंड से, जहां या तो रिश्ते और अच्छे हो जाते हैं या फिर बहुत ही ज्यादा बिगड़ जाते हैं।
अधिकतर बार देखा गया है कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णेय गलत ही होता है, हो सकता है आपकी फैमिली को वो लड़की पसंद ना आए और आप फिर सामना करते हैं एक नफरत और लड़ाई का। अगर आप भी ये सब नहीं चाहते और सोच रहे हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड को मुझे कब दिखाना चाहिए, तो चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।
किसी भी रिश्ते को एक समय देना जरूरी – किसी भी रिश्ते को एक वक्त देना बेहद जरूरी है। कम से कम 6 महीने से 1 साल का समय इसलिए कहते हैं ताकि आप एक दूसरे की आदतों, सोच और व्यवहार को अच्छे से समझ पाएं। इस समय खुशियों के साथ-साथ छोटी परेशानियां भी सामने देखने को मिलती हैं, जिससे असली एक्सपीरियंस मालूम पड़ता है। जल्दबाजी में लिया गया ये फैसला अक्सर गलत साबित हो सकता है। इसलिए रिश्ता हो या शादी, सोच समझकर और समय लेकर ही आगे बढ़ें।
एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है – सबसे जरूरी चीज ये है कोई फैसला दोनों की आपसी सहमति से लेना चाहिए। अगर आपका पार्टनर मेंटली तौर पर तैयार नहीं है, तो उसपर दबाव नहीं डालना चाहिए। घरवालों से मिलवाने जैसी बड़ी बातों में जल्दबाजी करने से आपके रिश्ते में ही तनाव आ सकता है, इसलिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
रिश्ता अगर भविष्य को लेकर मजबूत नहीं है – अगर कोई रिश्ता सिर्फ डेटिंग या साथ समय बिताने तक ही सीमित है, तो ऐसे में परिवार से मिलवाने की जल्दबाजी ठीक नहीं होती। जब तक रिश्ता फ्यूचर को लेकर साफ और मजबूत न हो, तब तक ऐसी बड़ी जिम्मेदारियों से बचना ही ठीक है और समझदारी माना जाता है। इससे दोनों को सोचने और समझने का पूरा समय मिलता है।
रिश्ता उतार चढ़ाव – अगर रिश्ता अभी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है और बार-बार बहस या ब्रेकअप जैसी बातें हो रही हैं, तो ऐसे में घरवालों से मिलवाना प्रेशर बढ़ा सकता है। पहले रिश्ते को मजबूत और बैलेंस करना जरूरी होता है, क्योंकि वही रिश्ता बाहर की दुनिया के सामने लाने लायक होता है।
तनाव में ना मिलवाएं – अगर परिवार में किसी तरह का बड़ा तनाव चल रहा है या परेशानी चल रही है, तो ऐसे समय यह कदम उठाना ठीक नहीं होता। बेहतर यही है कि किसी नॉर्मल और पॉजिटिव मौके का इंतजार किया जाए। इससे मुलाकात करवाने में कम्फर्ट रहता है और बातचीत बिना दबाव के अच्छे माहौल में हो पाती है।
Home / Lifestyle / गर्लफ्रेंड को परिवार से कब मिलवाना चाहिए? सवाल आपके मन में भी है, तो यहां जान लें परफेक्ट जवाब
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website