
कई बार लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कुछ ऐसे किस्से हो जाते है जो हंसी का पात्र बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला यूरापीय देश ग्रीस में जहां लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक सूअर रिपोर्टर के पीछे पड़ गया। रिपोर्टर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
ANT1 टीवी के मॉर्निंग शो में ये घटना हुई। दरअसल चैनल का रिपोर्टर फ्लड डैमेज के बारे में रिपोर्ट करने के लिए किनेटा शहर गया था। लाइव टीवी के दौरान एक सूअर उनके पास आया और उनको धक्का देने लगा। सूअर को देखते ही वह घबरा गया और उससे पीछा छुड़ाने के लिए इधर से उधर चक्कर काटने लगा। हालांकि सूअर ने पीछा नहीं छोड़ा और उन्हे धक्का देता रहा।
यह देखकर स्टूडियो में एंकर्स की भी हंसी छूट जाती है। मेंटीकोस कैमरे के सामने कहते हैं, ”गुड मॉर्निंग, हमारे साथ एक समस्या हो गई है। जियोर्गोस क्या आप मुझे सुन सकते हैं। स्टूडियों में एंकर जियोर्गोस पापादाकिस मेंटीकोस के साथ लाइव थे और फिर मेंटीकोस ने कहा कि यहां एक सूअर है जो आज सुबह से हमारा पीछा कर रहा है। मुझे खेद है कि मैं खड़ा नहीं हो सकता क्योंकि यह मुझे काट रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामना आया है जिसमें रिपोर्टर सूअर से बचने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है।
Greek journo pestered by a pig while reporting on the recent floods in #Kinetta #Greece #tv #bloopers #ant1tv #Ant1news pic.twitter.com/vsLBdlWCMB
— 𝙺𝚘𝚜𝚝𝚊𝚜 𝙺𝚊𝚕𝚕𝚎𝚛𝚐𝚒𝚜 (@KallergisK) November 26, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website