Thursday , July 31 2025 6:26 PM
Home / Uncategorized / जब संसद में उठा इंग्लिश-हिंदी का मुद्दा, जानिए क्या हुआ था… निशिकांत दुबे के बोलते समय हुआ घटनाक्रम

जब संसद में उठा इंग्लिश-हिंदी का मुद्दा, जानिए क्या हुआ था… निशिकांत दुबे के बोलते समय हुआ घटनाक्रम


लोकसभा में हिंदी-अंग्रेजी विवाद फिर गरमा गया, जब निशिकांत दुबे के हिंदी संबोधन का अंग्रेजी अनुवाद रुकने पर तमिलनाडु के सांसदों ने हंगामा किया। दुबे ने कांग्रेस पर उत्तर भारतीयों से द्वेष रखने का आरोप लगाया और अंग्रेजी को बढ़ावा देने पर देश के गुलाम होने की आशंका जताई।
लोकसभा में एक बार फिर से हिंदी-इंग्लिश का मुद्दा उठा। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के संबोधन का इंग्लिश ट्रांसलेशन कुछ समय के लिए रुक गया। जिस पर तमिलनाडु के कुछ सांसदों में हंगामा करना शुरू कर दिया। सदन में संबोधन का इंग्लिश ट्रांसलेशन न होने की शिकायत की गई।
मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के दौरान टेक्निकल फॉल्ट की वजह से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के संबोधन का इंग्लिश ट्रांसलेशन कुछ समय के लिए रुक गया। इस पर तमिलनाडु के कुछ सांसदों ने निशिकांत दुबे से अंग्रेजी में संबोधन करने के लिए कहा। इस पर बीजेपी सांसद ने कहा, आधे घंटे तक बांग्ला भाषा में एक सांसद बोल रही थीं तब इन सांसदों को दिक्कत नहीं हुई थी और उन्होंने कोई विरोध नहीं किया था, लेकिन मेरे हिंदी में बोलने से इनको दिक्कत है।