
वाशिंगटन। इसी महीने अपने मित्र और रैपर जी-ईजी से अलग हुईं गायिका हैलसे प्रेम गीत ‘सॉरी’ गाते समय भावुक हो गईं।
पीपुल्स डॉट कॉम के अनुसार, हैलसे का वास्तविक नाम एश्ले निकोलेट फ्रैंगीपेन है। वे शुक्रवार को प्रस्तुति देने के दौरान भावुक हो गईं। अपने मित्र जी-ईजी के अलग होने के बाद उनकी यह पहली प्रस्तुति थी।
उनके एक प्रशंसक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। प्रस्तुति के दौरान वह कुछ देर शांत रहने के बाद जैसे ही चिल्लाते हुए ‘आई लव यू’ बोलने लगीं, उपस्थित दर्शकों को उन्हें उत्साहित करते हुए सुना जा सकता था।
हैलसे, ‘‘समवन विल लव यू / बट समवन इजंट मी’’ गाते हुए भावुक हो गईं और बीच में ही रुक गईं और गीत को जारी रखने से पहले रोने लगीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website