
अभिनेता मैथ्यू मैक्कोनॉघे ने खुलासा किया है कि जब वह आस्ट्रेलिया में थे, तब एक बार उन्होंने काफी करीब से मौत को देखा था। दरअसल वह एक सांप द्वारा काटे जाने से बाल-बाल बचे थे। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शो पर आने के दौरान अभिनेता ने उन दिनों को याद किया कि एक भूरा सांप उन्हें काटने ही वाला था, लेकिन वह बच गए।
अभिनेता ने कहा, “मैं जब वहां था, तब मैंने एक सांप पर पैर रख दिया था और वह मुझे बस काटने ही वाला था।”
उन्होंने आगे कहा, “एक बार मैं वाटरविल्ले स्थित अपने दोस्त के घर गया था और मैंने किसी चीज पर पैर रख दिया था। वहां थोड़ा अंधेरा था और जैसे ही मैंने उसे देखा मैं डर गया और तभी मेरा दोस्त आया और उसने उसे पकड़ लिया और कहा, “वह भूरे रंग का सांप है, दोस्त।”
वहीं ऑस्कर विजेता अभिनेता ने कहा कि “वह मेरा सबसे पसंदीदा जीव है, क्योंकि उसने मुझे काटा नहीं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website