Saturday , March 7 2026 11:52 AM
Home / Off- Beat / जब इस जोड़े ने बाथरूम में रचाई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जब इस जोड़े ने बाथरूम में रचाई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान


अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई बार कपल कुछ हटकर करते हैं। कई बार तो ये अपनी मर्जी से होता है और कई बार हालात ऐसा करने को मजबूर कर देते हैं। अमेरिका में ऐसा ही एक शादी हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
ब्रायन और मारिया स्कूल्ज नाम के इस कपल ने इसी साल अपनी शादी रचाई, मगर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये शादी किसी रिसॉर्ट में नहीं हुई, बल्कि बाथरूम में हुई।
इसके पीछे की हकीकत जानकर आपको भी इस कपल पर गर्व होगा। क्योंकि दूल्हे की मां की सेहत को देखते हुए दोनों ने ये फैसला किया। जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। जोड़े ने बाथरूम में इसलिए शादी की क्योंकि दूल्हे की मां जब बाथरूम गई तो उसे सांस लेने में परेशानी होनी लगी। चेहरा पसीने से तरतबर हो गया, सांस नहीं लेने की वजह से चेहरा पीला पड़ गया। ऐसे में उन्हें कोर्ट के अंदर बने बाथरूम में ही ऑक्सीजन देने का फैसला किया गया। आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलेंडर लाया गया और दूल्हे की मां को ऑक्सीजन देना शुरू किया गया।
इसके बाद मॉनमाउथ काउंटी कोर्ट हाउस के शैरिफ ने बीमार महिला के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई, तब जाकर मां की तबीयत में सुधार हुआ। इस कपल ने इसलिए बाथरूम में शादी कर ली, क्योंकि अगर वो शादी टालते तो उन्हें मैरेज लायसेंस के लिए 45 दिनों का और इंतजार करना पड़ता।
ऐसे में कोर्ट के एक अफसर ने ही उन्हें शादी का सुझाव दिया और दोनों जन्म जन्मों के रिश्ते में बंध गए।