
सुपरमॉडल क्रिसी टाइगन की अपनी प्रसिद्धि को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है। ट्विटर पर सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान, 34 वर्षीय क्रिसी ने खुलासा किया कि किस तरह से शोहरत ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा, “मैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करती हूं, शायद 10 साल पहले मैंने इनका उपयोग किया था।”
क्रिसी टाइगन के पति का नाम जॉन लीजेंड हैं जो एक जाने-माने गायक व गीतकार हैं। इनके दो बच्चे भी हैं -लुना (तीन महीने) और माइल्स (18 महीने)।
क्रिसी ने आगे कहा, “मैं रिजर्वेशन कराती हूं और उन्हें ना का मौका ही नहीं देती हूं। ‘हाय, मैं क्रिसी टाइगन, मैं अपने और जॉन लीजेंड के लिए दो रिजर्वेशन करवाना चाहूंगी, क्या आपके पास उपलब्धता है?”‘
(आईएएनएस)
उन्होंने यह भी कहा, “अगर आप सिर्फ यह कहते हैं कि ‘क्या दोनों के लिए रिजर्वेशन हो सकता है?’ तो वे ना कह देते हैं, तो ऐसे में आपको पूरा एक बार में कहना पड़ता है।”
शोहरत के दो पहलू हैं, ऐसे में क्रिसी इस बारे में अभी भी निश्चित नहीं हैं कि वह अपनी प्रसिद्धि से खुश हैं या नहीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website