
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पोती टाटियाना श्लॉसबर्ग का एक दुर्लभ बीमारी से निधन हो गया। वो 35 साल की थीं। JFK लाइब्रेरी फाउंडेशन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘हमारी प्यारी टाटियाना आज सुबह गुजर गईं। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।’ पिछले महीने नवम्बर में एक लेख में टाटियाना ने अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया था और बताया था कि उनके पास जीने के लिए एक साल से भी कम समय बचा है। साल 2024 में दूसरे बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद डॉक्टरों ने लाइलाज बीमारी का पता लगाया था।
दुर्लभ कैंसर से पीड़ित थीं टाटियाना – टाटियाना ने न्यू यॉर्कर में छपे अपने लेख में कहा था कि ‘शायद मेरा दिमाग अब मेरी जिंदगी को फिर से चला रहा है क्योंकि मुझे एक लाइलाज बीमारी का पता चला है और ये सारी यादें खो जाएंगी।’ डॉक्टरों ने दुर्लभ म्यूटेशन वाले मायलॉइट ल्यूकेमिया का पता लगाया था, जो एक कैंसर है। टाटियाना श्लॉसबर्ग दुर्लभ म्यूटेशन इनवर्जन 3 से पीड़ित थीं। आमतौर पर यह ज्यादा उम्र के मरीजों में देखा जाता है।
परिवार से जुड़ी रही ट्रैजेडी – उन्होंने पिछले 18 महीने इलाज में बिताए, जिसमें बोन-मैरो ट्रांसप्लांट, कीमोथेरेपी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन शामिल थे। उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें कोई अच्छी उम्मीद नहीं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार से जुड़े ट्रैजेडी भी चर्चा की। उनके नाना राष्ट्रपति केनेडी की 1963 में हत्या कर दी गई थी और उनके मामा जॉन एफ केनेडी जूनियर की 1999 में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने हमारे परिवार की जिंदगी में एक और दुख जोड़ दिया है और इसे रोकने के लिए मैं कुछ नहीं कर सकती।’
Home / Uncategorized / कौन थीं टाटियाना श्लॉसबर्ग? पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति JFK की पोती, 35 साल की उम्र में हुई मौत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website