Sunday , March 1 2026 10:50 AM
Home / Uncategorized / H1B वीजा धारकों के लिए छुट्टियां क्यों पड़ सकती हैं भारी? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

H1B वीजा धारकों के लिए छुट्टियां क्यों पड़ सकती हैं भारी? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी


ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के बाद H1B वीजा प्रोग्राम को लेकर सख्ती बढ़ी है। इसी बीच एक भारतीय महिला वर्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की। महिला के अनुसार, वह नवंबर में बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आई थी और 12 दिसंबर 2025 को उसने और पति ने वीजा स्टैंपिंग करवाई थी। महिला ने बताया कैसे हुआ उनका वीजा कैंसिल: जनवरी में छुट्टियां बिताने के बाद दोनों अमेरिका लौट रहे थे, लेकिन अबू धाबी प्रीक्लियरेंस पर अधिकारियों ने उसका वीजा रद्द कर दिया।
अधिकारियों ने भारत में करीब दो महीने रुकने और इस दौरान काम करने को लेकर सवाल किए। ‘ लेबर कंडीशन एप्लीकेशन ‘ (LCA) में भारत से काम की अनुमति न होने पर ओवरस्टे का हवाला दिया गया। महिला का कहना है कि कंपनी के इमिग्रेशन अटॉर्नी के मुताबिक रिमोट वर्क पर स्पष्ट प्रतिबंध नहीं है। अब उसे दोबारा वीजा स्टैंपिंग करनी होगी, लेकिन स्लॉट उपलब्ध न होने से वह चिंतित है।
H1B वीजा धारकों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी? – US से बाहर रहकर काम करने की स्थिति साफ नहीं है। नियम के मुताबिक ये किसी लोकेशन विशेष पर होना चाहिए। ऐसे में लेबर कंडीशन एप्लीकेशन का महत्व है, जिसमें कंपनी वर्कर की लोकेशन बताती है।
US से बाहर काम करने पर वापसी पर शख्स की मौजूदा नौकरी से जुड़ी स्थिति के बारे में पूछताछ हो सकती है। नौकरी से जुड़े डॉक्युमेंट संभाल कर रखें।
छुट्टी के दौरान भारत या किसी दूसरे देश की यात्रा करते समय, ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि H-1B वीजा पर वैध स्टैंपिंग हो, इसे रिन्यू भी कराया जाता है।
इससे पहले दिसंबर में हजारों H-1B वीजा आवेदकों के इंटरव्यू टाल दिए गए थे। बताया गया कि ऐसा आवेदकों की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग के चलते किया गया।