
जयपुर में भव्य महलनुमा शादी के लगभग तीन साल बाद, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने आधिकारिक तौर पर अपना तलाक ले लिया है। मुंबई के बांद्रा परिवार न्यायालय ने दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी है। खबरों के अनुसार, दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से अलगाव हुआ है, क्योंकि दोनों ने स्वीकार किया कि उनका रिश्ता अब ठीक नहीं हो सकता। बताया जाता है कि दोनों जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से शादी खत्म करने का फैसला किया। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए जो अर्जी दी थी, उसमें कारण का भी जिक्र किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी अक्सर मतभेद होते थे, जिसके कारण उनके लिए साथ रहना मुश्किल होता जा रहा था। हंसिका के वकील अदनान शेख ने ‘एनडीटीवी’ से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है और स्पष्ट किया कि एक्ट्रेस ने कोई एलिमनी की मांग नहीं की है। उनकी शादी में समस्याओं की अटकलें तब शुरू हुईं जब फैंस ने देखा कि हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें हटा दी थीं।
दोनों पार्टियों के यह माना कि उनकी शादी पूरी तरह से टूट चुकी है। ऐसे में आपसी सहमति से तलाक दे दिया गया। हमारे क्लाइंट ने एलिमनी या मेंटेनेंस के लिए कोई क्लेम नहीं किया है।
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक का कारण – वकील अदनान शेख ने कोर्ट को बताया कि हंसिका और सोहेल शादी के बाद कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, राय और लाइफस्टाइल में फर्क है, जिससे अनबन हुई। अदनान ने कोर्ट के फैसले के बाद एक बयान में कहा, ‘दोनों पार्टियों के यह मानने के बाद कि शादी पूरी तरह से टूट चुकी है, आपसी सहमति से तलाक दे दिया गया। यह साफ करना जरूरी है कि हमारे क्लाइंट ने एलिमनी या मेंटेनेंस के लिए कोई क्लेम नहीं किया है, क्योंकि उनका एकमात्र इरादा शादी को इज्जतदार और शांति से खत्म करना था। हमारा क्लाइंट अब अपनी जिंदगी और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ आगे बढ़ना चाहता है।’
Home / Entertainment / Bollywood / हंसिका मोटवानी का तलाक क्यों हुआ? कोर्ट की याचिका ने खोला कच्चा-चिट्ठा, कभी सहेली के पति थे सोहेल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website