
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना में अपना संभावित आखिरी मैच खेला। इस मैच में मेसी काफी ज्यादा भावुक हो गए थे और रोने लगे थे। उनकी एक वीडियो भी सामने आई है।
जैसे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर हैं, ठीक वैसे ही फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी हैं। कद भी दोनों का तकरीबन एक जैसा और जर्सी तो दोनों 10 नंबर की ही पहनते थे। जब सचिन 2013 में क्रिकेट से रिटायर हुए थे तो पूरा क्रिकेट जगत काफी इमोशनल था। फैंस से लेकर अन्य खिलाड़ी भी तेंदुलकर के रिटायर होने से भावुक थे। जिस तरह मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेलने के बाद सचिन की आंखों में आंसू थे। कुछ उसी तरह लियोनेल मेसी भी रोने लगे, जब वह अपना संभावित फेयरवेल मैच अर्जेंटीना में खेल रहे थे।
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना में खेला संभावित फेयरवेल मैच – ब्यूनो आयर्स में अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच 2026 फीफा वर्ल्ड कप का क्वालिफायर मैच खेला गया। यह मैच लियोनेल मेसी के लिए अर्जेंटीना में अपने देश की जर्सी पहने संभावित आखिरी मैच था, क्योंकि इसके बाद पता नहीं कि मेसी अब कब अर्जेंटीना में खेलेंगे। कम से कम 2026 फीफा वर्ल्ड कप के बाद ही ऐसा हो सकता है। हालांकि, इस बात की उम्मीद है कि मेसी 2026 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website