
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए करीब ढाई महीने होने को हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। सिनेमाघरों में 70 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1305 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। देश में 838.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। अकेले एक भाषा में रिलीज होकर इसने देश में 1005.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो इससे पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया था। मजेदार बात यह है कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई एक्शन फिल्म की चर्चा आज भी उतनी ही हो रही है। OTT पर रिलीज के बाद यह दुनियाभर में टॉप ट्रेंड हो रही है। फिल्म के फैंस की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त है, जिसमें अब रवीना टंडन का भी नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक चैट के दौरान खुलासा किया है कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद उन्होंने यामी गौतम से ‘सॉरी’ कहा था।
एक्ट्रेस यामी गौतम ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य धर की पत्नी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में कैमियो कर रही हैं। इससे पहले यामी ने कहा था कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह इतनी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं। अब रवीना ने ‘जूम स्पॉटलाइट’ पॉडकास्ट सेशन में ‘धुरंधर’ देखने के बाद अपने रिएक्शन का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।
‘धुरंधर’ देश रवीना टंडन ने यामी गौतम को किया था फोन – ‘मोहरा’ की एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने ‘धुरंधर’ देखी और यामी गौतम को फोन करके ‘सॉरी’ कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके पति की सबसे बड़ी फैन हूं। आपको मेरा अटेंशन अपने पति के साथ शेयर करना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि वह इसके लायक हैं।’ रवीना टंडन ने यह दिलचसप किस्सा शेयर करते हुए आगे बताया, ‘उन्होंने वो सारी चीजें वापस ला दी, जो मिसिंग थी। ‘पुष्पा’, ‘KGF’, और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में देखकर दर्शकों को संतुष्टि मिली है। लग रहा कि पर्दे पर हीरो, हीरो जैसा दिख रहा है। यह देश, इसकी समस्याओं और उनसे डील करने की बात है। हीरो, अब हीरो बनकर सामने आ रहा है।’
Home / Entertainment / Bollywood / रवीना टंडन ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद क्यों कहा SORRY! यामी गौतम का भी लिया नाम, जानिए माजरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website