
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म कलंक बना रहे हैं। करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म कलंक में आलिया भट्ट का अभिनय देख रो पड़े। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसी बीच फिल्मकार करण जौहर ने आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस देखी और अपना रिएक्शन दिया।
उनका मानना है कि आलिया भट्ट ने कई कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म ‘कलंक’ में अछ्वुत काम किया है। करण ने कहा, ‘‘मैंने‘कलंक’में आलिया का काम देखा और उसे देखकर मैं भावुक हो गया। फिल्म में आलिया ने जो कुछ किया है, उसका खुलासा नहीं करूंगा, लेकिन उन्होंने फिल्म में कुछ खास किया है। आप जानते हैं कि जब मैं आलिया को देखता हूं तो मुझे लगता है कि अपनी बेटी को परफॉर्म करते देख रहा हूं और क्योंकि मैं उन्हें लेकर भावुक हूं. इसलिए अंत में मैं किसी अजीब-सी वजह से रोने लगा। मैंने उसे फोन किया और कहा कि मैं भावुक हो गया, शाबाश!’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website