
बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान रविवार 29 मार्च से अमेरिकी के 5 दिन के दौरे पर जा रहे हैं। साल 2024 में बांग्लादेश के सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद यह उनकी दूसरी अमेरिका यात्रा होगी। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब फरवरी के चुनावों में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाई है। जनरल जमान की अमेरिका यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका ईरान में युद्ध लड़ रहा है। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी।
जनरल जमान को अमेरिका से मिला न्योता – नॉर्थ ईस्ट न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जनरल जमान को जॉर्जिया के सीनेटर शेख रहमान ने स्टेट कैपिटल आने का न्योता दिया है। सेना प्रमुख के साथ उनकी पत्नी साराहनाज कमालिका जमान और तीन ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी जा रहे हैं। इनके नाम मोहम्मद सेराफुद्दीन खान, नजमुल हसन और मोहम्मद एहसानुल हक भी होंगे। इस टीम में कैप्टन रैंक का एक अधिकारी भी शामिल हैं।
जनरल जमान ने इसके पहले मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन के दौर में 15 से 25 अक्टूबर 2024 तक अमेरिका और कनाडा का दौरा किया था। उस दौरे का मुख्य उद्येश्य सैन्य संबंधों का बढ़ाना था। जनरल जमान अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के साथ संबंधों को को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रूप से प्रयास कर रहे हैं।
यूनुस ने रोका था जनरल जमान का दौरा – जनरल जमान को साल 2025 में अमेरिका का दूसरा दौरा करने का मौका भी मिला था, लेकिन यूनुस प्रशासन से टकराव के चलते रद्द कर दिया गया था। उस दौरान मोहम्मद यूनुस ने जनरल जमान के कामकाज को सीमित करने के लिए कम से कम दो बार कोशिश की। जनरल जमान को साफ कह दिया गया था कि अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर न जाएं। यह दौरा 11 मई से होने वाला था। यूनुस ने जनरल जमान को मौखिक रूप से कह दिया था कि वे अमेरिका के दौरे पर न जाएं। लेकिन अब तारिक रहमान की सरकार में जनरल जमान की यात्रा को हरी झंडी मिल गई है।
Home / News / ईरान युद्ध के बीच अचानक अमेरिका क्यों जा रहे बांग्लादेश के आर्मी चीफ? पहले यूनुस ने लगाया था अड़ंगा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website