
विक्रमसिंघे ने ट्विटर पर कहा कि शुक्रवार को भारतीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उनकी बातचीत हुई। इस मुश्किल समय के दौरान भारत की ओर से दी गयी मदद के लिए मैंने अपने देश की ओर से उसकी सराहना की। मैं दोनों देशों के बीच के संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद करता हूं।
कोलंबो : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत की ओर से मिल रही मदद की तारीफ की है। आर्थिक संकट की इस कठिन अवधि के दौरान द्विपीय देश को भारत की ओर से दी जा रही मदद की उन्होंने सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।
विक्रमसिंघे ने ट्विटर पर कहा कि शुक्रवार को भारतीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उनकी बातचीत हुई। इस मुश्किल समय के दौरान भारत की ओर से दी गयी मदद के लिए मैंने अपने देश की ओर से उसकी सराहना की। मैं दोनों देशों के बीच के संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद करता हूं। पड़ोसी की मदद के लिए आगे आया भारत, श्रीलंका को दिए 200 करोड़ के चावल, दूध और दवाई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि वह श्रीलंका की मदद के लिए एक विदेशी सहायता समूह की स्थापना के संबंध में ‘क्वाड’ सदस्यों के प्रस्ताव पर भारत और जापान के सकारात्मक रूख के लिए उनके ‘आभारी’ हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website