Wednesday , March 4 2026 2:47 PM
Home / Uncategorized / इजरायल को मान्‍यता देंगे मुनीर? पाकिस्तान में छिड़ा संग्राम, कट्टरपंथी TLP ने लाहौर की सड़कों को बनाया युद्ध का मैदान, भारी तनाव

इजरायल को मान्‍यता देंगे मुनीर? पाकिस्तान में छिड़ा संग्राम, कट्टरपंथी TLP ने लाहौर की सड़कों को बनाया युद्ध का मैदान, भारी तनाव


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ट्रंप के गाजा पीस प्लान का समर्थन की घोषणा के बाद पाकिस्तान में कट्टरपंथी भड़क उठे हैं। इसे पाकिस्तान की इजरायल को मान्यता देने की योजना के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
क्या पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देने जा रहा है? इसी सवाल को लेकर पाकिस्तान के लाहौर शहर में संग्राम छिड़ा हुआ है। यहां कट्टरपंथी मौलाना साद रिजवी के संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों और पाकिस्तान की पंजाब पुलिस से बीच हिंसक झड़पें हुई हैं, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। टीएलपी के समर्थकों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थरों, लोहे की राड से हमला बोल दिया। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उग्र टीएलपी समर्थकों के साथ झड़पों में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
क्यों भड़के हैं टीएलपी कार्यकर्ता? – साद रिजवी के नेतृत्व वाली टीएलपी ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास तक विरोध मार्च का ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन ट्रंप की गाजा योजना के विरोध में बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि टीएलपी ने बड़ी संख्या में समर्थकों का लाहौर बुलाया था, जिन्होंने अस्थायी शेल्टर में डेरा डाल रखा है। बुधवार देर रात अधिकारियों ने साद रिजवी को गिरफ्तार करने के लिए टीएलपी मुख्यालय पर छापा मारने का फैसला किया।