
अभिनेता विल स्मिथ ने एक रिसेप्शनिस्ट के उनके ऑफिस में आखिरी दिन पर अचानक उनसे मुलाकात कर उन्हें खुश कर दिया। दोनों की पहली मुलाकात 30 साल पहले हुई थी। एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, विल आईहार्टरेडियो के न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस में कर्मचारी अनिता सिपियो के सेवानिवृत होने के अवसर पर अचानक से जा पहुंचे और उनके इस सरप्राइज से वह अभिभूत हो उठीं।
विल की उनसे पहली मुलाकात अपने करियर के शुरुआती दिनों में हुई थी।
उन्हें सरप्राइज देने के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए विल ने लिखा, “जिंदगी के सफर में मेरे पसंदीदा पलों में से एक वह है, जहां मैं आप (अनिता सिपियो) जैसे लोगों से मिला। अपने करियर के शुरुआती दिनों के साक्षात्कारों में से किसी एक में फ्रंट डेस्क पर मैं उनसे मिला था..और कल 30 साल बाद उनके रिटायरमेंट पर उन्हें देखने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।”
विल ने आगे लिखा, “उन्होंने कहा कि मैंने उनका दिन नहीं बनाया, बल्कि दिन तो उन्होंने मेरा बना दिया। आप जिंदगी का आनंद लें और जहां भी जाएं प्यार और खुशियां इसी तरह से बांटती रहें।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website