
चुनाव आयोग ने नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (रिटायर्ड) को नोटिस जारी कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अपनी पहचान स्थापित करने के लिए एक बैठक में उपस्थित होने को कहा है। सेवानिवृत्ति के बाद से गोवा में रह रहे एडमिरल प्रकाश ने कहा कि यदि एसआईआर प्रपत्र अपेक्षित जानकारी नहीं जुटा रहे हैं तो उनमें संशोधन किया जाना चाहिए। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2002 में अंतिम बार अपडेटिड मतदाता सूची में उनके विवरण दर्ज नहीं हैं और वह ‘अनमैप’ श्रेणी में आते हैं।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि पूर्व नौसेना प्रमुख का पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) और जीवन प्रमाणपत्र पहले से सरकारी डेटाबेस में उपलब्ध हैं तो एसआईआर टीम को और क्या चाहिए। दक्षिण गोवा की जिला निर्वाचन अधिकारी एग्ना क्लीटस ने कहा, ‘ज्यादातर ऐसे मामलों में यही हो रहा है। एडमिरल प्रकाश ‘अनमैप’ श्रेणी में आते हैं।’ दक्षिण गोवा की जिलाधिकारी क्लीटस ने कहा कि वह नौसेना के पूर्व अधिकारी के प्रपत्र को सोमवार को देखेंगी और प्राधिकारी उनसे संपर्क करेंगे।
भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में अपनी भूमिका के लिए वीर चक्र से सम्मानित एडमिरल प्रकाश को एसआईआर ‘सुनवाई नोटिस’ के तहत अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित रहने को कहा गया है।
Home / Uncategorized / पूर्व नौसेना प्रमुख को साबित करनी होगी अपनी नागरिकता? चुनाव आयोग के नोटिस पर उठ रहे सवाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website