Monday , February 9 2026 1:18 AM
Home / Sports / क्या महिला टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तानियों से मिलाएगी हाथ, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान मचा देगा बवाल

क्या महिला टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तानियों से मिलाएगी हाथ, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान मचा देगा बवाल

भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप में 05 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी या नहीं।
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो में महिला वर्ल्ड कप में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। लेकिन इस मैच से पहले भी राजनीतिक तनाव का साया मंडरा रहा है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि हरमनप्रीत कौर की टीम भी सूर्यकुमार यादव की पुरुष टीम के पिछले रुख का पालन करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर सकती है।
सैकिया ने कही ये बात – BCCI सचिव सैकिया ने BBC पर बोलते हुए इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई ठोस आश्वासन देने से इनकार कर दिया। सैकिया ने कहा कि ‘क्या हाथ मिलाना होगा, क्या गले मिलना होगा, मैं इस समय आपको कुछ भी सुनिश्चित नहीं कर सकता।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन उस दुश्मन देश के साथ हमारे संबंध वैसे ही हैं। पिछले हफ्ते से कोई बदलाव नहीं आया है।’