Saturday , January 10 2026 12:24 PM
Home / News / ग्रीनलैंड को हड़पने के लिए ट्रंप अपनाएंगे मुगलों वाला तरीका? डेनमार्क की प्रिंसेज से बेटे बैरन की कराएंगे शादी!

ग्रीनलैंड को हड़पने के लिए ट्रंप अपनाएंगे मुगलों वाला तरीका? डेनमार्क की प्रिंसेज से बेटे बैरन की कराएंगे शादी!


डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर खुली बयानबाजी के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। आर्कटिक में मौजूद डेनमार्क के इस इलाके को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों वाले सैन्य गठबंधन NATO पर खतरा मंडराने लगा है। लेकिन इस बीच ट्रंप समर्थक MAGA खेमे में दावा किया जा रहा है कि ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने का तरीका ढूढ़ लिया गया है। इस कथित समाधान के बारे में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप की शादी डेनमार्क की राजकुमारी इसाबेला से कराई जा सकती है। इसके बाद ग्रीनलैंड दहेज के तौर पर अमेरिका को मिल सकता है।
ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ रहा तनाव – यह थ्योरी तब सामने आई है जब ट्रंप ने हाल के दिनों में ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस इलाके को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है। वहीं, डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर अमेरिकी बयानबाजी का खुलकर विरोध किया है। डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर हमला करता है तो सब रुक जाएगा जिसमें NATO भी है।