
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर झगड़ा अब बच्चों को प्रभावित करने लगा है।
पिट (54) का बेटे मैडॉक्स (17) और पैक्स (15) के साथ संबंध अच्छा नहीं है।
‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘‘उन्होंने स्वीकार किया है कि वह कभी भी अपने संबंध को सामान्य नहीं कर पाएंगे।’’
इसके साथ ही जोली (43) और पिट के बीच निकट भविष्य में संबंध सही होने की संभावना भी कम है।
सूत्र ने कहा, ‘‘जोली ने अपनी ओर से संबंध सुधारने में कोई पहल भी नहीं की है।’’
इस जोड़ी ने 2016 में तलाक की अर्जी दी थी। इनके जहारा (13), शिलॉह (12) और जुड़वां बच्चे नॉक्स व विवियन भी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website