
सऊदी अरब में अब महिलाओं की सेना की सभी इकाइयों में भर्ती हो सकेगी तथा वे वरिष्ठ रैंक तक पहुंच सकेंगी। रक्षा मंत्रालय की भर्ती इकाई ने बताया के कि महिलाएं अब नौसेना, थल सेना और वायु सेना में शामिल हो सकती हैं। रक्षा मंत्रालय में एक पूर्व अधिकारी हसन अल शहीहरी ने कहा,‘ महिलाओं को रक्षा क्षेत्र में भर्ती होने की अनुमति देना सही दिशा में लिया गया बहुत बड़ा निर्णय है।
उल्लेखनीय है कि महिलाओं के लिए सख्त कानून वाले देश सऊदी अरब में यह निर्णय महिलाओं के प्रति बदलते रवैये और उनको काम में बढ़ावा देने के लिए उठाय जा रहे कदमों की कड़ी में शामिल है। इससे पहले सऊदी में महिलाओं को वाहन चलाने और यात्रा करने के दौरान किसी पुरुष के साथ होने के कानून को भी हटाने का फैसला लिया गया था। यह सब निर्णय सऊदी शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के 2030 तक महत्वाकांक्षी आर्थिक सुधार कार्यक्रम को लागू करने के तहत लिए जा रहे हैं ताकि सऊदी अरब आने वाले वर्ष में केवल तेल निर्यात पर ही निर्भर न रहे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website