Sunday , March 22 2026 7:16 PM
Home / News / एक साल से छोटे बच्चों की रेस में दिखा अद्भुत नजारा, बड़ा ड्रामाटिक हुआ अंत 

एक साल से छोटे बच्चों की रेस में दिखा अद्भुत नजारा, बड़ा ड्रामाटिक हुआ अंत 


अमेरिक के राज्‍य लुसियाना में रविवार को हुए एक पेलिकन्स ठंडर मैच के दौरान एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बास्केटबॉल के इस मैच में जहां एथिलीट मुकाबला कर रहे थे, वहां इसका अंत छोटे बच्चों की रेस को चियर करते हुए हुआ।
एनबीसी स्पोर्ट्स के मुताबिक न्यू ऑरलियन्स के नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) में करवाए गए इस मैच के हाफ टाइम में ऑडियंस को एक बहुत ही खूबसूरत रेस देखने को मिली, जिसमें एक साल से कम उम्र के बहुत से बच्चे प्रतियोगी थे ।

इस रेस का नाम ”बेबी क्रॉलिंग रेस” था। इस दौरान बहुत से शिशुओं ने इसमें हिस्सा लिया और रेस के मैदान में क्रॉल करने लगे।यह रेस स्मूथी किंग सेंटर में आयोजित हुई थी और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी बच्चे अपने माता-पिता को 250 अमेरिकी डॉलर (17,900) का गिफ्ट वाउचर जिताने के लिए क्रॉल रहे थे । रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजीसे वायरल हो रहा है।
वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा वो है जब बेबी नंबर 6 फिनिशिंग लाइन के बेहद नजदीक आ जाता है और वापस मुड़कर बेबी नंबर 5 के पास चला जाता है।फिर बेबी नंबर 5 उसे गले लगाकर किस करती है।इसके बाद बेबी नंबर 5 फिनिशिंग लाइन को क्रॉस करके इस रेस को जीत जाती है। ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो से सीख लेने की बात करते हुए बहुत सी टिप्पणियां की।