Saturday , March 7 2026 12:13 PM
Home / Off- Beat / महिला ने मरने से पहले बताई अजीब अंतिम इच्छा, जानकर होंगे हैरान और दुखी

महिला ने मरने से पहले बताई अजीब अंतिम इच्छा, जानकर होंगे हैरान और दुखी


अक्सर फांसी देने से पहले अपराधी या फिर मरने वाले से उसकी अंतिम इच्छा पूछी जाती है और ज्यादातर लोगों की आखिरी ख्वाहिश पूरी भी की जाती है। कई बार तो मरने वाले की इच्छानुसार जरुरत का सामान उनके साथ ही दफना दिया जाता था। लेकिन अंतिम इच्छा का एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं और दुखी भी।

यूनाइटेड स्टेट्स के वर्जिनिया में एक महिला ने ऐसी अंतिम इच्छा जताई की उसकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए किसी दूसरे की जिंदगी खत्म करनी पड़ी। वर्जिनिया में एक महिला के पास एमा नाम का कुत्ता था। और दोनों अच्छे से गुजर-बसर कर रहे थे। पर जब महिला की मौत हुई तो उसने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उसके साथ उसके कुत्ते को भी दफना दिया जाए।

ऐसा भी नहीं है कि मालिक जब चाहे कुत्ते को मार सकता है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया है। कुत्ते का मालिक किसी जानवर वाले डॉक्टर से सर्टिफिकेट लेगा। जिसमें कुत्ते को मारे जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की उस कुत्ते का क्या हुआ। दरअसल उस कुत्ते को पहले मार दिया गया फिर उसे उसकी मालकिन के साथ दफना दिया गया।