
आईपीएल मैच के दौरान तमाम फैंस अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं. इस दौरान उनके हाथों में कई पोस्टर होते हैं, जिन पर खास मैसेज लिखा रहता है. इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में एक खूबसूरत लड़की अपने हाथ में ऐसा पोस्टर लेकर दिखी, जिस पर कैमरामैन ने कई बार फोकस किया और देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आखिर इस पोस्टर में ऐसा क्या लिखा हुआ है जो वायरल हो रहा है.
इस फोटो में एक खूबसूरत लड़की एक पोस्टर के साथ नजर आ रही है. इस पर लिखा हुआ है, “मैं तब तक शादी नहीं करूंगी, जब तक आरसीबी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत जाती.” कैमरामैन ने इस लड़की पर मैच के दौरान कई बार फोकस किया और यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गया है. इस फोटो पर तमाम लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. फोटो खूब वायरल हो रहा है. अब तक आरसीबी की टीम कोई भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. इस बार टीम अच्छी लय में है और फैंस को उम्मीद है कि आरसीबी चैंपियन बनेगी.
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website