
लॉस एंजेलिस। रीज विदरस्पून अभिनीत फिल्म ‘लीगली ब्लॉन्ड’ फ्रेंचाइजी के तीसरे सीक्वल पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो गया है।
वेबसाइट ‘ईडब्लू डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस फिल्म से लेखक ‘कीवी’ स्मिथ और करेन मैककुल्लाह की वापसी हुई है। उन्होंने अमांडा ब्राउन उपन्यास पर आधारित पहली फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखी थी।
हालांकि, मैककुल्लाह और स्मिथ पहली फिल्म के लेखकों में से नहीं थे, इसलिए इस बात की जानकारी नहीं है कि तीसरी फिल्म में वर्ष 2003 के ‘लीगली ब्लॉन्ड 2 : रेड’, ‘व्हाइट एंड ब्लॉन्ड’ की घटनाओं को शामिल किया जाएगा या नहीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website