
तिबलिस ,जॉर्जिया । अर्मेनिया के लेवान अरोनियन और चीन के डिंग लीरेन के बीच विश्व कप के फ़ाइनल का चौंथा मुक़ाबला भी बराबरी पर समाप्त हो गया । अगर अरोनियन टाईब्रेक में हारे तो उन्हे सबसे ज्यादा दुख होगा क्यूकि आज एक बार फिर वह जीत के बेहद नजदीक आकर अपनी बढ़त गंवा बैठे और मैच ड्रॉ रहा । अरोनियन नें आज क्वीन गेंबिट डिकलाइन में काले मोहरो से खेल रहे थे और अपने मोहरो के शानदार खेल से करीब 2 चालों के बाद ही वह एक प्यादे की बढ़त पर आ गए थे पर फिर वही हुआ वह इसे अंत खेल आते आते जीत में नहीं बदल पाये ।
22 दिन से लगातार खेल से दोनों खिलाड़ी अब काफी थके नजर आ रहे है ऐसे में 34 वर्षीय अरोनियन पर 24 वर्षीय डिंग लीरेंन की ऊर्जा भारी पड़ सकती है । हालांकि अरोनियन का अनुभव उन्हे ही दावेदार बनाता है पर फिर भी डिंग की किस्मत जिस तरह से उनका साथ दे रही है वह अगर विश्व कप जीत ले तो कोई अजूबा नहीं होगा ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website