
बीजिंगः विश्व का सबसे लंबे समुद्री पुल यातायात के लिए तैयार है। इसे 24 अक्तूबर को चीन-हांगकांग के बीच सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल है।
दिसंबर 2009 में शुरू हुई इस परियोजना पर कई अरब डॉलर का खर्च आया है। इससे हांगकांग से जुहाई की यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर महज आधा घंटा रह जाएगा। इसके अलावा यह पर्ल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेगा।
ये हैं खासियतें
हांगकांग-जुहाई-मकाओ पुल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण में करीब चार लाख टन इस्पात का इस्तेमाल हुआ। पूरी परियोजना पर करीब 10.7 अरब डॉलर का खर्च आया। पानी के नीचे बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण किया गया है
पुल की कुल लंबाई 55 किलोमीटर हैऔऱ 35 किलोमीटर पुल का निर्माण समुद्र के ऊपर किया गया है। इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से वाहनों को चलाया जा सकेगा। हांगकांग से जुहाई की यात्रा जिसमें पहला 3 घंटे का समय लगता था, अब महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने में 9 साल का समय लगा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website