
शाहरुख खान को बॉलीवुड में 31 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 25 जून 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। 31 साल पूरे होने पर शाहरुख ने फैन्स के साथ ट्विटर पर Ask SRK सेशन रखा। इस दौरान फैन्स ने शाहरुख से चटपटे सवाल पूछे, जिनके एक्टर ने मजेदार जवाब दिए। एक फैन ने शाहरुख को साथ में सिगरेट पीने के बारे में पूछ लिया। इसका शाहरुख ने क्या जवाब दिया, जानते हैं?
Shah Rukh Khan ने फैन्स के साथ Ask SRK सेशन की शुरुआत की। शाहरुख ने लिखा कि Deewana की रिलीज से 31 साल पूरे हो चुके हैं। उनकी यह जर्नी काफी रोमांचक रही है। एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि ‘दीवाना’ के सेट से उन्हें कोई ऐसी चीज याद है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे? तो एक्टर ने कहा कि वह दिव्या जी (दिव्या भारती) और राज जी के साथ काम करना।’
‘साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या? – एक और फैन ने शाहरुख से पूछा कि ‘दीवाना’ में वह अपने एंट्री सीन को लेकर कैसा महसूस करते हैं? जवाब में शाहरुख ने कहा कि काश! मैंने हेलमेट पहना होता। लेकिन एक फैन ने सिगरेट साथ पीने का ऑफर दे दिया, जिस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया। फैन का सवाल था, ‘साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या?’ जवाब में शाहरुख ने लिखा, ‘मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं।’ शाहरुख के इस जवाब ने फैन्स का दिल जीत लिया।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘सिगरेट पीने चलोगे क्या?’, फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया चटपटा जवाब
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website