
टोक्यो: गत चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी ने रूस की अनस्तासिया पावल्यूचेनकोवा को रविवार को 6-0 7-5 से हराकर पैन पैसिफिक टेनिस चैंपियनशिप का खिताब फिर जीत लिया। डेनमार्क की वोज्नियाकी का टोक्यो में यह तीसरा खिताब है।
यह इस सत्र का उनका सातवां फाइनल था और उन्होंने पिछले छह फाइनल गंवाए थे लेकिन पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वोज्नियाकी ने यहां अच्छी शुरुआत की और पहला सेट मात्र 21 मिनट में 6-0 से निपटा दिया। तीसरी सीड 27 वर्षीया वोज्नियाकी को दूसरे सेट में थोड़ी चुनौती मिली लेकिन उन्होंने 12 वें गेम में सर्विस ब्रेक हासिल कर सेट, मैच और खिताब जीत लिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website