
डब्लयूडब्लयूई सुपरस्टार टेगन नॉक्स ने खुलासा किया है कि वह लेस्बियन हैं और यह स्वीकार करने में उनकी मदद महिला रैसलर सोन्या डेविल ने की। 25 साल की टेगन ने कहा- पिछले हफ्ते जो हुआ उसे भुलना आसान नहीं है। सोन्या ने मुझे हिम्मत दी। और जो मैं सबके सामने आ गई तो 99 प्रतिशत सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं। जिससे मैं बहुत खुश हूं।
वेल्स के बारगोएड की रहने वाली टेगन नॉक्स ने कहा- मेरा जीवन हमेशा से इसी धरा पर चला है कि किसी को कुछ नहीं बताना। मैं लड़कियों को बचपन से ही पसंद करती आ रही हूं। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि यह सही समय था, खासकर जब आपको सही प्यार मिला हो। ऐसा करने का यह बिल्कुल सही समय था।
टेगन नॉक्स ने कहा- खुलासा कर प्रतिक्रियाएं बहुत अच्छी रही। कुछ लोग हैं जो स्पष्ट रूप से इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन 99 प्रतिशत प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं। मुझे मेरे सहयोगियों और दोस्तों के बहुत सारे मैसेज आए हैं। यह अच्छा था। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि दुनिया में बहुत सारे अच्छे लोग हैं।
इससे पहले मैं खुद ही ऐसा कर पाती मैंने वास्तव में सोन्या से बात की। वह बड़ी मददगार हैं। उसने मुझे अपना फोन नंबर दिया और कहा कि अगर मुझे किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे टेक्स्ट कर देना। हम इसके बाद संपर्क में रहे। वह मेरे फैन की तरह मेरा ख्याल रखती है। उसने ही पब्लिक तक जाने में मेरी मदद की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website