Saturday , March 7 2026 3:45 PM
Home / Entertainment / Bollywood / कृति सेनन के खिलाफ ‘रील लाइक’ करने पर घिरीं यामी गौतम, दिया करारा जवाब- घटिया PR का हथकंडा नहीं अपनाया

कृति सेनन के खिलाफ ‘रील लाइक’ करने पर घिरीं यामी गौतम, दिया करारा जवाब- घटिया PR का हथकंडा नहीं अपनाया


यामी गौतम ने उस विवाद पर जवाब दिया है, जो एक इंस्टाग्राम रील को लाइक करने से उपजा है। यामी गौतम ने कृति सेनन के खिलाफ एक रील को लाइक किया था, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि ‘हक’ एक्ट्रेस को कृति से जलन है। अब यामी ने करारा जवाब दिया है। जानिए पूरा मामला:
इंस्टाग्राम पर पर एक ‘लाइक’ यामी गौतम और कृति सेनन के बीच विवाद का रूप बन गया है और दोनों के बीच ‘कोल्ड वॉर’ की खबरें आने लगी हैं। कहा जाने लगा कि यामी गौतम को कृति सेनन से जलन है और वह उनकी सफलता से खुश नहीं हैं। इस पर अब यामी गौतम ने रिएक्ट किया है और कहा है कि उन्होंने कभी भी घटिया पीआर का हथकंडा नहीं अपनाया। पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं:
दरअसल, हाल ही कृति सेनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए जी सिने अवॉर्ड मिला। कृति सेनन को इस फिल्म में खूब सराहा गया था, पर यामी गौतम भी ‘हक’ के कारण खूब सुर्खियों में रहीं। इसमें शाजिया बानो के किरदार में यामी गौतम ने गहरी छाप छोड़ी। पर उन्हें अवॉर्ड नहीं मिला। इसी बीच कृति सेनन की एक रील सामने आई, जिसमें वह अवॉर्ड के साथ जश्न मनाती दिखीं। रील पर यामी गौतम का एक पुराना कोट भी चल रहा था, जिसके जरिए कृति को अवॉर्ड मिलने पर सवाल उठाए गए थे।
कृति सेनन का वीडियो, साथ में था यामी गौतम का ये कोट – वीडियो में यामी बोल रही थीं, ‘आप हर संभव कोशिश करते हैं, फिर भी बात नहीं बनती। इसलिए, मैंने किसी भी तरह के वैलिडेशन की तलाश करना छोड़ दिया है। अगर मुझे वो अवॉर्ड मिलता है, तो मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं, वरना नहीं। ऐसा कुछ नहीं है।’ फिर वीडियो के आखिर में लिखा था- क्या यह सही है? इसी वीडियो को यामी गौतम ने लाइक कर दिया, जिसके कारण सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यामी गौतम को कृति सेनन की सक्सेस से जलन है। उनके बीच कोल्ड वॉर की चर्चा भी होने लगी। जहां कुछ यूजर्स ने यामी गौतम का सपोर्ट किया, तो कुछ ने इसे एक्ट्रेस का ‘पीआर स्टंट’ बताया था।