
एक अच्छी नौकरी आलिशान घर की चाहत हर कोई रखता है। अगर आपको ऐसी जॉब के लिए कहा जाए जिसमें 30 लाख और 6 मंजिला बंगले में रहने को मिल रहा हो तो आप क्या करेंगे। आज हम आपको एक ऐसी ही नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ‘दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी’ माना जा रहा है।
दरअसल लंदन के नाइट्सब्रिज में रहने वाले एक कपल ने अपने दो गोल्डन रिट्रीवर की देखभाल के लिए केयरटेकर ढूंढने के लिए विज्ञापन दिया है। इन केयरटेकर के लिए कुछ काम बताए गए हैं, जिसमें दोनों को सुबह-शाम टहलाना, इनके खाने का ध्यान रखना, इनके लिए शॉपिंग करना और साथ ही घर के कुछ छोटे-मोटे काम करना शामिल है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही दोनों कुत्तों की देखभाल करनी होगी। जानकारी के अनुसार यह कपल काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर रहता है, जिस कारण पालतुओं का ध्यान उतने अच्छे से नहीं रख पाता जैसे रखना चाहिए। यही कारण है कि अब वे एक केयरटेकर की तलाश में हैं। इस केयरटेकर को अच्छी-खासी सैलरी के साथ छह कमरों वाला एक घर भी रहने को मिलेगा।
ये होगी केयरटेकर की जिम्मेदारी
लॉन्डरी में कपड़े भेजना और प्रेस करवाना।
मिलो और ऑस्कर के रूटीन चेकअप की जानकारी रखना।
सुबह-शाम इन दोनों को वॉक पर ले जाना।
जब भी जरुरत पड़े तो दूसरे कामों में मदद देना।
घर की प्रॉपर्टी का पूरा ध्यान रखना।
मिलो और ऑस्कर के साथ आवेदनकर्ता को अपनी हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखना होगा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website