Friday , March 6 2026 9:49 PM
Home / Sports / 10 हजारी ‘बल्ला’ नीलाम करेंगे यूनुस

10 हजारी ‘बल्ला’ नीलाम करेंगे यूनुस


लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान ने जिस बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा छूआ था उस बल्ले को अब वह नीलाम करेंगे। 40 वर्षीय यूनुस ने कहा कि टैस्ट क्रिकेट में उन्होंने जिस बल्ले से 10000 रनों का आंकड़ा पार किया था उस बल्ले को एक एनजीओ को सौंप देगें ताकि बल्ले को नीलाम करके शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की मदद की जा सके।

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि वह भविष्य में बहुत कल्याणकारी कार्य करना चाहते हैं खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए। इसके अलावा वह देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के दिशा में भी काम करना चाहते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 118 मैच खेलकर 10000 रन बनाने वाले यूनुस ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 265 वनडे मैचों में 7249 रन बनाए है।