Sunday , March 8 2026 8:51 AM
Home / Uncategorized / 21 साल बाद यूं खुला पति की हत्या का खौफनाक राज

21 साल बाद यूं खुला पति की हत्या का खौफनाक राज


मास्कोः रूस में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बगीचे में आलू लगाते वक्त जमीन से अचानक मानव की हड्डियां निकलने लगी। दरअसल रूस की राजधानी मास्को से 2,200 किमी दूर लूजिनो गांव में एक महिला ने 21 साल पहले अपने पति की ह्त्या कर उसकी हड्डियों को जमीन में दफना दिया था।

इस खौफनाक घटना का राज खुलने के बाद, 60 साल की महिला ने अपने नए पति से कहा कि चिंता मत करो, यह मेरे पहले वाले पति की हड्डियां हैं। 21 साल पुरानी घटना का भांडा फूटने के बाद महिला ने अपने पति से कहा, ‘इन हड्डियों को फिर से दफना दो और भूल जाओ। हम पुलिस को नहीं बुलाएंगे। महिला ने अपने पति को बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से अपने पहले वाले पति की हत्या कर दी थी।

महिला ने अपने पति को हत्या करने के बाद अपने पड़ोसियों को कहा था कि वे काम पर गए थे और उसके बाद लौटे ही नहीं। हालांकि, महिला के पति ने अपनी पत्नी के बात को स्वीकार नहीं किया और इस अपराध के लिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है, महिला को ट्रेवल करने के लिए बैन कर दिया है।