Thursday , November 12 2026 5:12 AM
Home / Entertainment / 51 साल के रसेल ब्रांड को 10 साल 6 महीने जेल की सजा, सुनवाई के दौरान खोए दिखे, बाहर जाते हुए पत्नी को किया इशारा

51 साल के रसेल ब्रांड को 10 साल 6 महीने जेल की सजा, सुनवाई के दौरान खोए दिखे, बाहर जाते हुए पत्नी को किया इशारा


मशहूर कॉमेडियन और ब्रिटिश एक्टर 51 साल के रसेल ब्रांड को सोमवार को 10 साल और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई। रसेल ब्रांड को एक महिला से दुष्कर्म और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में सोमवार को ये कड़ी सजा सुनाई है।
बता दें कि रसेल ब्रांड के खिलाफ ऐसे कुल 7 मामले थे जिनमें से उन्हें 4 मामलों में दोषी पाया गया जिनमें इनमें से 1 रेप और 3 यौन उत्पीड़न के मामले थे। वहीं उन्हें 3 मामलों में बरी किया गया जिनमें से बलात्कार के 2 और अश्लील प्रयास का 1 मामला शामिल था, जिसमें अदालत ने उन्हें निर्दोष करार दिया था। वहीं बता दें कि नशीले पदार्थों व शराब की लत से जूझने वाले ब्रांड ने इन मामलों में खुद को निर्दोष बताया था और दावा किया था कि उनके सभी यौन संबंध आपसी सहमति से बने थे।
रसेल ब्रांड को एक सेक्सुअल प्रिडेटर बताया – अब आखिरकार उन्हें सोमवार को सजा सुनाई गई। जस्टिस जोएल बेनाथन ने सजा सुनाते समय ब्रांड से कहा कि उसने महिलाओं के प्रति लापरवाही भरा और अहंकारी रवैया दिखाया। इसी के साथ उन्होंने एक्टर को एक सेक्सुअल प्रिडेटर बताया।
‘करीब 20 साल पहले रसेल ब्रांड, आप मशहूर हो रहे थे’ – बेनाथन ने कहा, ‘करीब 20 साल पहले रसेल ब्रांड, आप मशहूर हो रहे थे। आप बुद्धिमान थे और कई लोगों की नजर में मजाकिया एवं करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। लेकिन आप सेक्सुअल प्रिडेटर बन चुके थे।’
51 साल के ब्रांड के चेहरे पर ज्यादा इमोशंस नहीं थे – साउथवार्क क्राउन कोर्ट में ब्रांड को जब जज जोएल बेनथन सजा सुना रहे थे 51 साल के ब्रांड के चेहरे पर ज्यादा इमोशंस नहीं थे। वे इस सुनवाई के दौरान काफी खोए-खोए नजर आए। सुनवाई कवर कर रहे BBC रिपोर्टर्स के मुताबिक, जब कोर्ट के अधिकारी उन्हें वहां से बाहर ले जा रहे थे उन्होंने अपनी पत्नी की ओर मुड़कर इशारे में सब ठीक होने की बात कही और उनसे आई लव यू कहा।
रेप के आरोप में 9 साल की सजा सुनाई गई – बताया जा रहा है कि ब्रांड को रेप के आरोप में 9 साल की सजा सुनाई गई है। मिली। उन्हें 2004 में लंदन के एक बार में एक महिला के साथ सेक्शुअल असॉल्ट के लिए नौ महीने, 2004 या 2005 में चॉइस FM स्टूडियो में असॉल्ट के लिए 18 महीने की सजा और साल 2009 में चैनल 4 के एक प्रोजेक्ट पर काम करते समय एक अलग सेक्शुअल असॉल्ट के लिए आठ महीने की सजा दी गई है।
सेक्सुअल असॉल्ट के लिए तीनों सजाएं एक-दूसरे के साथ ही चलेंगी – वहीं जानकारी के मुताबिक, सेक्सुअल असॉल्ट के लिए तीनों सजाएं एक-दूसरे के साथ ही चलेंगी। वहीं नौ साल की रेप की सजा के बाद दूसरी सजाएं चलेंगी। जज ने कोर्ट में सजा सुनाते हुए ये भी कहा, ‘ब्रांड ने पिछले पांच सालों में कई महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध किए हैं और सभी सजाओं को एक साथ देना उसके अपराध की पूरी गंभीरता को ठीक से नहीं दिखाएगा।’
महिलाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए अपने सेलिब्रिटी स्टेटस का इस्तेमाल किया – वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है ति प्रॉसिक्यूटर रील कार्मी-जोन्स ने कोर्ट को बताया कि ब्रांड ने महिलाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए अपने सेलिब्रिटी स्टेटस से जुड़ी पावर और असर का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘ब्रांड इसका इस्तेमाल महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए किया, जिसके बिना अपराध नहीं हो सकता था। इससे उसे यह भी लगा कि वह बिना किसी सजा के ऐसे अपराध कर सकता है।’
बचाव पक्ष ने तमाम दलील दी – वहीं बचाव पक्ष ने तमाम दलील दी। उनके वकील इयान विंटर ने कोर्ट से एक्टर के पिछले अच्छे कैरक्टर, चैरिटी के काम और लोगों को ड्रग और शराब की लत से छुटकारा दिलाने में मदद करने की कोशिशों पर विचार करने की अपील की थी। सज़ा सुनाने की सुनवाई में उन महिलाओं के बयान भी सुने गए जिन पर ब्रांड को हमला करने का दोषी पाया गया था।