Sunday , March 8 2026 3:20 PM
Home / Uncategorized / तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने की घटना में 8 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने की घटना में 8 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल


तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार को ट्रेन के एक खड़े डिब्बे में आग लग गई। दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यहां यार्ड (जहां खाली ट्रेन को खड़ा किया जाता है) में एक पर्यटक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। जिसमें 8 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यात्री डिब्बे में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लाए थे, जिसके कारण आग लग गई। टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे वीडियो में दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।