Sunday , March 8 2026 9:49 PM
Home / Uncategorized / तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू; हुआ भव्य स्वागत, मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू; हुआ भव्य स्वागत, मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत शनिवार सुबह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते (Timor Leste) पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा की थी। मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”दिल्ली से दिली के संबंधों को और आगे बढ़ाते हुए! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत से तिमोर-लेस्ते की पहली राष्ट्राध्यक्ष स्तर की यात्रा के तहत दिली पहुंचीं। तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोसे रामोस होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।”