
ईरान में ऑस्कर-नॉमिनेटेड स्क्रीनराइटर मेहदी महमूदियन को गिरफ्तार किए जाने की खबर आ रही है। बताया जाता है कि मेहदी को अधिकारियों के खिलाफ बोलने के लिए अरेस्ट किया गया है। ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’ के लिए ऑस्कर-नॉमिनेशन पाने वाले राइटर मेहदी महमूदियन की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब अशांत ईरान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सरकार की मनमानि के खिलाफ पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने भी देशभर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए 2986 लोगों की लिस्ट जारी की है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया कि इस सूची में नागरिक और सुरक्षाकर्मी दोनों शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहदी महमूदियन को शनिवार को तेहरान में विदा रब्बानी और अब्दुल्ला मोमेनी के साथ गिरफ्तार किया गया। यह एक्शन तब लिया गया, जब तीनों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कामों की आलोचना करते हुए एक सार्वजनिक बयान पर दस्तखत किए थे। हालांकि, अभी तक, अधिकारियों ने उनके खिलाफ आरोपों का खुलासा नहीं किया है।
दोस्त जाफर पनाही ने गिरफ्तारी पर दिया भावुक बयान – मेहदी महमूदियन, विदा रब्बानी और अब्दुल्ला मोमेनी की गिरफ्तारी पर ईरान के कलाकारों और मानवाधिकार समुदायों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम लीडर की आलोचना करने वाले बयान पर साइन करने वाले 17 लोगों में मशहूर फिल्म निर्माता जाफर पनाही भी थे, जिन्होंने ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’ में महमूदियन के साथ काम भी किया था। जाफर पनाही ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए एक भावुक बयान जारी किया। मेहदी पहले भी सुप्रीम लीडर की खिलाफत करने के कारण जेल जा चुके हैं।
Home / Entertainment / कौन हैं मेहदी महमूदियन, Iran में क्यों किया गया गिरफ्तार? Oscars नॉमिनेशन पा चुके हैं राइटर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website